India's No.#1 Hindi News Channel

डैम में डूबने से चार युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

झारखंड: सरायकेलाः जिला के खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत दलाईकेला गांव में चेक डैम में नहाने के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. इसमें चार युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई है. इस घटना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर है. मृतकों में 18 वर्षीय सुनील साहू, 20 वर्षीय गौरव मंडल, 20 वर्षीय मनोज साहू एवं 22 वर्षीय हरिबासो दास शामिल है.Four youths died by drowning in check dam in Seraikela

परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 9 बजे के आसपास कुल 6 युवक नहाने के लिए गांव के चेक डैम पर गए हुए थे. जहां सभी युवकों ने चेक डैम में कंक्रीट से बने स्लैब पर खड़े होकर एक साथ पानी में छलांग लगाई. थोड़ी देरी के बाद दो युवक खुद से तैरकर पानी से बाहर आ गए लेकिन अन्य चार युवक पानी के अंदर में रहे. इसके बाद बाकी युवकों ने स्थानीय लोगों की मदद से उन चारों लड़कों को पानी से बाहर निकल गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा यह बताया जा रहा है कि पानी में छलांग लगाने वाले सभी चारों युवकों के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं. इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि पानी में कहीं पत्थर या कंक्रीट का स्लैब अवश्य होगा जिससे टकराने के बाद सभी युवक बेहोश हो गए और बाद में उन सभी की मौत हो गई. घटना के बाद गांव के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी खरसावां पुलिस को दी. इसके बाद सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. इस घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.