India's No.#1 Hindi News Channel

टीम इंडिया ने जीता ओवल टेस्ट, सीरीज 2-2 से बराबर

India vs England 2025, 5th Test: टीम इंडिया ने ओवल टेस्ट 6 रन से अपने नाम किया. इसी के साथ भारत ने ये सीरीज 2-2 से बराबर भी कर ली.

Ind vs Eng, 5th Test: टीम इंडिया ने जीता ओवल टेस्ट, सीरीज 2-2 से बराबर

India vs England, 5th Test at The Oval, Day 5: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट काफी रोमांचक रहा. टीम इंडिया ने इस मैच को 6 रन से अपना नाम किया. टेस्ट मैच के 5वें दिन इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए जहां 35 रन बनाने थे. वहीं भारत को उसके बाकी बचे 4 विकेट चटकाने थे. मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया ये 4 विकेट चटकाने में कामयाब रही.

भारत ने जीत के साथ रचा इतिहास

टीम इंडिया ने इस जीत के साथ इतिहास भी रच दिया. भारत ने विदेशी जमीन पर खेली 5 टेस्ट की सीरीज के 5वें मैच में पहली बार जीत हासिल की. इससे पहले टीम इंडिया ये कारनामा कभी नहीं कर सकी थी.ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 367 रन बनाकर ऑलाआउट हो गई.

ND vs ENG: भारत ने जीता ओवल टेस्ट

 

सिराज ने इंग्लैंड का आखिरी विकेट भी गिरा दिया है, इसी के साथ भारत ने ये मैच 6 रन से अपने नाम कर लिया है. मोहम्मद सिराज इस मैच के हीरो रहे हैं. उन्होंने इस पारी में कुल 5 विकेट झटके. टीम इंडिया के इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रनों का टारगेट रखा था. लेकिन इंग्लैंड की टीम 367 रन बनाकर ढेर हो गई.

IND vs ENG : टीम इंडिया को मिली 9वीं सफलता

 

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 9वां झटका भी दे दिया है. जोश टंग आउट हो गए हैं. भारत को अब जीत के लिए 1 विकेट की जरूरत है.

IND vs ENG: इंग्लैंड के 356 रन

 

इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 356 रन बना लिए हैं. उसे जीत के लिए 18 रन और बनाने हैं. वहीं, भारत को 2 विकेट की जरूरत है.

IND vs ENG: सिराज को एक और सफलता

 

इंग्लैंड ने अपना 8वां विकेट भी गंवा दिया है. सिराज ने जेमी ओवरटन को भी पवेलियन का रास्ता दिखा गया है. अब भारत को जीत के लिए 2 और विकेट की जरूरत है.

India vs England: इंग्लैंड के 350 रन पूरे

 

इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 350 रन का आंकड़ा छू लिया है. इंग्लैंड अब जीत से 21 रन दूरे है.

IND vs ENG: टीम इंडिया को मिली 7वीं सफलता

 

टीम इंडिया को 7वीं सफलता मिल गई है. जेमी स्मिथ पवेलियन लौट गए हैं. ये विकेट मोहम्मद सिराज ने हासिल किया है. भारतीय टीम को अब 3 विकेट की जरूरत है.

IND vs ENG: आखिरी दिन का खेल शुरू

 

ओवल टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू हो गया है. टीम इंडिया को ये मैच जीतने के लिए 4 विकेट की जरूरत है. वहीं, इंग्लैंड को 35 रन बनाने हैं.

भारत या इंग्लैंड… कौन बनाएगा इतिहास?

ओवल टेस्ट में इंग्लैंड जीतता है तो वो इस मैदान पर सबसे बड़े टारगेट को चेज करने का रिकॉर्ड बनाएगा. वहीं अगर भारत जीतता है तो ऐसा पहली बार होगा, जब विदेशी जमीन पर वो 5वां टेस्ट जीतती दिखेगी.

भारत या इंग्लैंड… कौन बनाएगा इतिहास?

ओवल टेस्ट में इंग्लैंड जीतता है तो वो इस मैदान पर सबसे बड़े टारगेट को चेज करने का रिकॉर्ड बनाएगा. वहीं अगर भारत जीतता है तो ऐसा पहली बार होगा, जब विदेशी जमीन पर वो 5वां टेस्ट जीतती दिखेगी.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.