22 साल की कॉलेज छात्रा के साथ PG मालिक ने की हैवानियत
बेंगलुरु के सोलादेवनहल्ली इलाके में 22 साल की छात्रा ने PG मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा का आरोप है कि अशरफ ने जबरन उसे कार में बिठाया और बाहर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकाया.![पहले जबरन कार में बिठाया... फिर 22 साल की कॉलेज छात्रा के साथ PG मालिक ने की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार पहले जबरन कार में बिठाया... फिर 22 साल की कॉलेज छात्रा के साथ PG मालिक ने की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार]()
बेंगलुरु के सोलादेवनहल्ली इलाके से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पीजी में रहने वाली छात्रा ने अपने पीजी मालिक पर कथित तौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीजी मालिक की पहचान अशरफ के रूप में हुई है. इसकी उम्र 37 साल बताई जा रही है. वह केरल का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही कई धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है. पीड़िता केरल की रहने वाली है. उसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है. वह हाल ही में पढ़ाई के सिलसिले में बेंगलुरु आई थी.
कथित तौर पर हमला छात्रा के पीजी में आने के दस दिन बाद ही हुआ. छात्रा का आरोप है अशरफ ने उससे दोस्ती करने की कोशिश की और फिर जबरन कार में बिठाकर बाहर ले गया. शिकायत के मुताबिक, शुक्रवार आधी रात को अशरफ ने पीड़िता को कार में बैठाया और उसे शहर के बाहर ले गया. वहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे घटना को किसी से न बताने की धमकी दी. बाद में उसे वापस पीजी में छोड़ दिया.

Comments are closed.