हमसे संविधान, झंडा और बोलने का अधिकार तक छीन लिया गया, इल्तिजा मुफ्ती का आरोप
अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के छह साल बाद भी हमें विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है. हमसे संविधान, झंडा और बोलने का अधिकार तक छीन लिया गया. यहां कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है.![हमसे संविधान, झंडा और बोलने का अधिकार तक छीन लिया गया, अनुच्छेद 370 हटाने पर इल्तिजा मुफ्ती का आरोप हमसे संविधान, झंडा और बोलने का अधिकार तक छीन लिया गया, अनुच्छेद 370 हटाने पर इल्तिजा मुफ्ती का आरोप]()
5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया था. आज 5 अगस्त है, इसलिए भी अनुच्छेद 370 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने इसपर कहा कि अनुच्छेद 370 को गैरकानूनी तरीके से हटाया गया. हमसे जम्मू-कश्मीर का संविधान और झंडा तक छीन लिया गया है. यहां 6 सालों के बाद भी कोई बदलाव नहीं आया है.
मीडिया से बातचीत के दौरान इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि हमसे जम्मू-कश्मीर का संविधान और झंडा छीन लिया गया है. हम एक कानूनी पक्ष रखते हैं, लेकिन अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के छह साल बाद भी हमें विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है. हमें छह साल पहले नजरबंद कर दिया गया था. उस समय जम्मू-कश्मीर के आम नागरिकों, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों (जमातों) को भी गिरफ्तार किया गया था. आज छह साल बीतने के बावजूद स्थिति में कोई ठोस बदलाव नहीं आया है.

Comments are closed.