जाति-धर्म पर टारगेट… यादव-मुस्लिम के लिए जारी आदेश पर भड़के अखिलेश
उत्तर प्रदेश के पंचायती राज निदेशालय द्वारा यादव और मुस्लिम समुदायों के खिलाफ जारी विवादास्पद आदेश से राजनीतिक विवाद छिड़ गया है. इस आदेश में अवैध कब्ज़ों को हटाने का निर्देश दिया गया था, जिस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और भीम आर्मी ने कड़ी आपत्ति जताई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश रद्द कर दिया है.![जाति-धर्म देखकर किया जा रहा है टारगेट... यादव-मुस्लिम के लिए जारी आदेश पर भड़के अखिलेश जाति-धर्म देखकर किया जा रहा है टारगेट... यादव-मुस्लिम के लिए जारी आदेश पर भड़के अखिलेश]()
उत्तर प्रदेश के पंचायती राज निदेशालय की ओर से जारी एक विवादास्पद निर्देश से सियासत गरम हो गई. दरअसल, विभाग की ओर से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि वे राज्यभर में यादव और मुस्लिमों के अवैध कब्जे वाली. जमीनों को मुक्त कराने का अभियान शुरू करें. इस निर्देश को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला.
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘जो भी गैर-कानूनी हो उसके खिलाफ कार्रवाई हो क्योंकि अवैध तो अवैध होता फिर क्यों किसी जाति या धर्म विशेष के लोगों को टारगेट किया जा रहा है. न्यायपालिका तुरंत संज्ञान ले, ये संविधान विरोधी काम है. हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे. पीडीए को जितना प्रताड़ित किया जाएगा, पीडीए एकता उतनी ही ज्यादा बढ़ेगी.’

Comments are closed.