दो बच्चों को गंगा में फेंकने वाले दुर्गा सोनकर ने कबूला जुर्म
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक पिता ने परिवारिक विवाद के चलते अपने दो मासूम बेटों को गंगा में फेंक दिया और खुद भी कूद गया. स्थानीय लोगों ने पिता को तो बचा लिया, लेकिन बच्चे लापता है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही बच्चों की तलाश जारी है.![वाराणसी: दो बच्चों को गंगा में फेंकने वाले दुर्गा सोनकर ने कबूला जुर्म, पुलिस को बताई वजह, मासूमों की नदी में तलाश जारी वाराणसी: दो बच्चों को गंगा में फेंकने वाले दुर्गा सोनकर ने कबूला जुर्म, पुलिस को बताई वजह, मासूमों की नदी में तलाश जारी]()
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपने दो नाबालिक बच्चो को गंगा में फेककर खुद भी गंगा में कूद गया. मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने बताया कि हत्या की नियत से ही दुर्गा दो दिन पहले अपने दोनों बच्चों के साथ रिंग रोड फेज़ 3 के गंगा पुल पर पहुंचा था.
पहले उसने छोटे बेटे आशीष जिसकी उम्र 5 साल थी और फिर बड़े बेटे संदीप जिसकी उम्र 7 साल थी को गंगा में फेककर खुद भी पुल से कूद गया. दुर्गा सोनकर को लोगों ने बचा लिया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया. तबियत ठीक होते ही वह जिला अस्पताल से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिलट बाज़ार में फिर से उसकी गिरफ्तार कर लिया है.

Comments are closed.