गाजीपुर में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे मंत्री रविन्द्र जायसवाल
गाजीपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 143 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. साथ ही राहत सामग्री का वितरण किया. ![UP Flood: गाजीपुर में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे मंत्री रविन्द्र जायसवाल, राहत सामग्री की वितरित UP Minister Ravindra Jaiswal reached flood affected areas ghazipur and distribute relief materials ann UP Flood: गाजीपुर में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे मंत्री रविन्द्र जायसवाल, राहत सामग्री की वितरित]()
गाजीपुर जनपद में गंगा का जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है, जिसके वजह से गाजीपुर में कुल 143 राजस्व गांव बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित है. अब जिला प्रशासन भी ऐसे पीड़ित ग्रामीणों को राहत सामग्री उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. गाजीपुर के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया.
उन्होंने राहत सामग्री बांटने के कार्यक्रम का शुभारंभ करंडा ब्लॉक के दीनापुर गांव से किया. उन्होंने जहां लोगों को एक सप्ताह का राशन सामग्री उपलब्ध कराया, वहीं बहुत सारे लोगों को पका हुआ भोजन भी उपलब्ध कराया. इस दौरान मंत्री नाव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण भी किया. साथ ही नुकसान के आकलन के लिए विभाग को निर्देश दिया, ताकि बाढ खत्म होने के बाद उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए.
बाढ़ से प्रभावित हैं 143 गांव
प्रभारी मंत्री ने बताया कि, गाजीपुर जनपद में आज राहत सामग्री का वितरण किया गया है, साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव से उन्होंने दौरा भी किया है. मंत्री ने बताया कि गाजीपुर में कुल 143 राजस्व गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, इस इलाके में करीब 40 सड़के भी पूरी तरह से गंगा के जद में आ गई है जिसकी वजह से आवागमन भी प्रभावित हो गया है.
बाढ़ प्रभावितों को वितरित की राहत सामग्री
उन्होंने बताया कि जनपद में कुल करीब और 19000 की जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित है, इन परिवारों की सुविधा को देखते हुए उन्हें पका हुआ भोजन, बच्चों के लिए दूध बिस्किट के साथ ही एक सप्ताह का राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है. वहीं जानवरों के लिए जानवर के लिए चारा की व्यवस्था की गई है.
131 पुलिस चौकियों को किया गया एक्टिव
मंत्री ने यह भी कहा कि यदि बाढ़ की स्थिति आगे ऐसे ही रही तो, एक सप्ताह बाद फिर इन लोगों को राहत सामग्री प्रदान की जाएगी. पुलिस के द्वारा 131 पुलिस चौकी को एक्टिव कर दिया. बाढ़ प्रभावित इलाकों में अपनी नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग से वार्ता के अनुसार अगले 1 से 2 दिनों में गंगा के जलस्तर में घटाव होने की उम्मीद है.

Comments are closed.