India's No.#1 Hindi News Channel

बीकानेर में विदेशी महिला से रेप

 बीकानेर में विदेशी महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता हाल ही भारत आई थी और होटल में ठहरी थी, तभी मैनेजर दिनेश ने उसे डिनर के बहाने होटल में बुलाया और वहां जबरदस्ती की.

राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी बीकानेर उस वक्त शर्मसार हो गई, जब एक विदेशी महिला के साथ रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई. पीड़िता दो दिन पहले ही वर्किंग वीजा पर भारत आई थी और बीकानेर के ऐतिहासिक लालगढ़ परिसर में स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी. यह घटना न केवल स्थानीय प्रशासन बल्कि पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है.

होटल में बुलाया और जबरदस्ती की

जानकारी के मुताबिक, एक इवेंट मैनेजर दिनेश गौड़ ने विदेशी महिला को डिनर के बहाने होटल में बुलाया और वहां जबरदस्ती की. महिला ने घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और होटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है.

सीनियर IPS की निगरानी में जांच जारी

 इस घटना के बाद बीछवाल थाना क्षेत्र की पुलिस महकमा हरकत में आ गया है. मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को पीबीएम अस्पताल भेजा गया है, जहां मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है. वहीं, सीनियर आईपीएस अधिकारी विशाल जांगिड़ खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं. एसपी बीकानेर ने कहा कि मामले की जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, और किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी.
ये मामला न सिर्फ बीकानेर की छवि पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि पर्यटन और महिला सुरक्षा पर भी गंभीर चिंता जताता है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और पुलिस का कहना है कि अगर आरोप सिद्ध होते हैं तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और कानून के मुताबिक सजा दिलाई जाएगी.

इवेंट में हुई थी दोनों की मुलाकात

इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों की मुलाकात एक इवेंट में हुई थी. इसी दौरान वो विदेशी महिला को डिनर पर ले गया और होटल  उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.