विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बृहस्पतिवार को शुरू होने के 12 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही शोरगुल के कारण दो बजे तक स्थगित हो गई है।

Comments are closed.