India's No.#1 Hindi News Channel

डिलीवरी ब्वॉय की पिटाई, पहली मंजिल पर सामान लाने से किया था इनकार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. यहां पहली मंजिल पर सामान पहुंचाने से इनकार करने पर जेल विभाग के अधिकारी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.'फर्स्ट फ्लोर पर नहीं लाऊंगा सामान'... डिलीवरी बॉय ने किया इनकार, जेल अधिकारी ने बुरी तरह पीटा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के तेलीबाग स्थित सैनिक नगर इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी ब्वॉय को बुरी तरह पीटा जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह मारपीट एक सरकारी अधिकारी द्वारा की गई है, जो जेल विभाग से जुड़ा हुआ है.

पहली मंजिल पर सामान न पहुंचाने पर पीटा

घटना उस वक्त की है जब डिलीवरी ब्वॉय एक ऑनलाइन ऑर्डर लेकर ग्राहक के घर पहुंचा था. ग्राहक ने उसे पहली मंजिल पर सामान लाने को कहा, लेकिन डिलीवरी ब्वॉय ने मना कर दिया. उसने बताया कि कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक वह दरवाजे तक सामान नहीं पहुंचा सकता, इसलिए नीचे ही डिलीवरी लेनी होगी. इसी बात पर ग्राहक को गुस्सा आ गया और उसने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी.

बात बढ़ते-बढ़ते इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि वह व्यक्ति डिलीवरी ब्वॉय पर टूट पड़ा. उसने पहले उसे धक्का दिया, फिर थप्पड़ों और घूंसे से मारना शुरू कर दिया. यह पूरी घटना एक अन्य व्यक्ति द्वारा मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डिलीवरी ब्वॉय बार-बार खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन अधिकारी ने उसकी एक नहीं सुनी.

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

स्थानीय लोगों के मुताबिक मारपीट करने वाला व्यक्ति जेल विभाग का अधिकारी है और उसका रवैया पहले भी आसपास के लोगों के प्रति कठोर रहा है. लोग इस घटना से काफी नाराज हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और डिलीवरी ब्वॉय का बयान भी लिया जा रहा है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.