बस्ती में ट्रकों से डीजल चुरा रहे चोर… 3 ट्रकों को बनाया निशाना
उत्तर प्रदेश के बस्ती में इन दिनों डीजल चोरी होने की घटनाएं हो रही हैं. अब तक पांच ट्रकों से डीजल चुराने का मामला सामने आ चुका है. डीजल चोर गैंग ने इस बार पुरानी बस्ती थाना इलाके मेंं खड़े तीन ट्रकों को निशाना बनाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.![बस्ती में ट्रकों से डीजल चुरा रहे चोर... 3 ट्रकों को बनाया निशाना, 5 दिन में दूसरी बड़ी वारदात बस्ती में ट्रकों से डीजल चुरा रहे चोर... 3 ट्रकों को बनाया निशाना, 5 दिन में दूसरी बड़ी वारदात]()
बस्ती नेशनल हाईवे पर डीजल चोर गैंग ने आतंक मचा रखा है. अब तक एक हफ्ते में पांच ट्रकों से डीजल चुराने के मामले सामने आ चुके हैं. इससे पुलिस की रात की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ये डीजल चोर गैंग बाकायदा लग्जरी कार से चलता है. एक बार फिर इस गैंग ने ट्रकों से डीजल चुराया है. इस बार डीजल चोर गैंग ने पुरानी बस्ती थाना के हड़िया चौराहा पर खड़े तीन ट्रकों को निशाना बनाया है.
ट्रकों से डीजल चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी में दिख रहा है कि चोर कार रखे ड्रम में डीजल भरकर फरार हो जाते हैं. बहरहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हाल ही में इस गैंग ने एक बड़ी डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. 5 दिन पहले दो ट्रकों से 400 लीटर डीजल की चोरी हुई थी.

Comments are closed.