India's No.#1 Hindi News Channel

सिद्धार्थनगर जेल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

सिद्धार्थनगर जिला कारागार में राखी पर्व को की तैयारी को लेकर जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने बताया कि रक्षा बंधन को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए थे.

Siddharthnagar Jail Raksha Bandhan festival Celebrated Great Pomp Female prisoner from China tied Rakhi ANN सिद्धार्थनगर जेल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, चीन की महिला कैदी ने बांधी राखी

सिद्धार्थनगर जिला कारागार में रक्षाबंधन का पर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच धूमधाम से मनाया गया. यहां बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधी. सिद्धार्थनगर जिला कारागार में बंद विदेशी कैदियों में भी रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर रुचि देखने को मिली. जेल में बंद विदेशी महिला कैदियों ने विदेशी पुरुष कैदियों को राखी बांधकर भारतीय बहन भाई के इस महान पर्व में अपनी दिलचस्पी दिखाई.

चीन की महिला कैदी युवान योहान ने ईरान कैदी कामरान चकमें और ताइवान के कैदी जिन बोध को राखी बांधी. वहीं थाईलैंड की महिला कैदी युवालक नागफत ने चीन के झाऊ पुलिन यू और यू फैनहो को राखी बांधी और आरती उतारी. इस मौके पर जेल में विकलांग आगंतुकों के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई थी. यहां पर राखी बांधने आई बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर बहुत ही खुश दिखाई दीं और उन्होंने राखी के विशेष मौके पर जेल प्रशासन द्वारा की गई तैयारी की भी तारीफ की.

जिला कारागार में राखी पर्व को की तैयारी को लेकर जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने बताया कि रक्षा बंधन को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए थे. इसके साथ ही राखी बांधने आई बहनों को किसी तरह की कोई ऐसी असुविधा ना हो इसके लिए भी विशेष तैयारी की गई थी. उन्होंने कहा कि यहां पर राखी और मिठाई के साथ इस में उपयोग होने वाले बाकी सामग्रियों की भी व्यवस्था की गई थी ताकि जिनके पास राखी नहीं है उन्हें भी इस पर्व से महरूम ना होना पड़े.

उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर की जेल में विदेशी कैदियों ने भी काफी उत्साह दिखाया और विभिन्न देशों के कैदियों ने एक दूसरे को राखी बांधकर भारत के इस शानदार पर्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की. उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसकी परंपरा और त्योहार हर किसी के दिल को छू जाते हैं और वह यही का होकर रह जाता है. उन्होंने कहा कि कुछ महिला कैदी यहां की जेल में भारतीय धार्मिक ग्रंथों के प्रति रुचि ले रही है और वह भागवत गीता सहित अन्य वेदों को भी पढ़ रही है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.