विधानसभा में उठा मुद्दा, शाह को पत्र… फतेहपुर मकबरा मामले पर हंगामा
फतेहपुर में मकबरे पर चढ़ने को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है.समाजवादी पार्टी ने BJP पर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस ने मजार की मरम्मत और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस घटना में कई लोगों के नाम FIR में दर्ज की गई है और सपा ने अपने एक नेता को भी निष्कासित कर दिया है.![विधानसभा में उठा मुद्दा, अमित शाह को पत्र... फतेहपुर मकबरा मामले पर बरपा है हंगामा विधानसभा में उठा मुद्दा, अमित शाह को पत्र... फतेहपुर मकबरा मामले पर बरपा है हंगामा]()
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मकबरे के अंदर घुसकर हिंदूवादी संगठनों की ओर से किए गए उपद्रव का मामला लगातार गरमा जा रहा है. इस बीच फतेहपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश चंद्र उत्तम पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर विवाद पैदा करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मकबरा राष्ट्रीय धरोहर संपत्ति के रूप में दर्ज है. वहीं, मंगलवार को यूपी विधानसभा में भी हंगामा बरपा और सपा विधायकों ने मुद्दा उठाया.
इस घटना के संबंध में फतेहपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है. कांग्रेस ने कहा कि मकबरा राष्ट्रीय धरोहर है जो आज के सरकारी अभिलेखों में फतेहपुर कस्बा में राष्ट्रीय संपत्ति श्रेणी 1 में अंकित है, जिसे अनावश्यक रूप से श्री ठाकुर जी बिराज मान मंदिर बताया जा रहा है.

Comments are closed.