स्वतंत्रता दिवस पर ठाणे में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, सरकारी फरमान पर मचा बवाल
महाराष्ट्र के ठाणे के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर सभी तरह की मीट की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया. आदेश के मुताबिक 24 घंटे सभी तरह के स्लॉटर हाउस और मीट की दुकानें बंद रहेंगी. अब इस आदेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विपक्षी दलों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जिस दिन आजादी मिली. उसी दिन हमसे अपनी मर्जी से खाने की आजादी छिनी जा रही है.![स्वतंत्रता दिवस पर ठाणे में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, सरकारी फरमान पर मचा बवाल स्वतंत्रता दिवस पर ठाणे में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, सरकारी फरमान पर मचा बवाल]()
स्वतंत्रता दिवस पर मीट की बिक्री को लेकर महाराष्ट्र के ठाणे में बवाल खड़ा हो गया है. स्वतंत्रता दिवस पर मीट की दुकानों को बंद रखने के फरमान को लेकर विवाद छिड़ गया है. ठाणे के कल्याण-डोंबिवली में 15 अगस्त पर सभी तरह के स्लॉटर हाउस और मीट की दुकानों को खोलने पर बैन लगाने का आदेश है, लेकिन शिवसेना (यूबीटी) नेताओं ने इसका विरोध किया और कहा कि ये लोगों की स्वतंत्रता पर सवाल उठाता है.
दरअसल, कल्याण डोंबिवली नगर निगम की ओर से आदेश जारी किया गया कि स्वतंत्रता दिवस पर 24 घंटे के लिए चिकन, मटन और सभी तरह के मीट की दुकानें, स्लॉटर हाउस बंद रहेंगे, जिन्हें 14 अगस्त की रात से 15 अगस्त की रात तक खोले जाने पर बैन लगा है. नगर निगम ने चेतावनी दी है कि अगर इस दौरान कोई भी दुकान खोली जाती है तो महाराष्ट्र नगर निगम अधिनियम, 1949 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed.