निकाह का झांसा देकर फंसाया, 8 महीने तक करवाया देह व्यपार
हरियाणा के पानीपत से एक प्रेमी युवक नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला प्रदार्थ पिलाकर अपने साथ अपने घर यूपी ले गया. वहां उसे बंधक बनाकर देह व्यापार कराया. फिलहाल पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
हरियाणा के पानीपत से एक हैरान कर देने वाला सामने सामने आया है. यहां एक प्रेमी युवक ने नाबालिग लड़की को निकाह का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं उसने लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला प्रदार्थ मिलाकर पिलाया और यूपी में अपने घर ले गया. घर में उसने लड़की को आठ महीने तक बंधक बनाए रखा और इस दौरान उसे देह व्यापार में धकेल दिया.
इसी बीच लड़की गर्भवती भी हुई. हालांकि घर में ही लड़की का गर्भपात करा दिया गया. फिर लड़की ने जब धमकी दी कि वो पुलिस से शिकायत कर देगी तो उसे मारने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर ले जाया गया. वहां कुछ लोगों के आ जाने के बाद लड़की को वापस घर लाया गया. एक दिन लड़की को चोरी से प्रेमी का फोन मिल गया. फिर उसने अपने साथ हुए सारे अत्याचारों की कहानी अपने मां को सुनाई.
Comments are closed.