India's No.#1 Hindi News Channel

झांसी पुलिस के हत्थे चढ़े 4 शातिर ट्रैक्टर चोर, मुठभेड़ में अरेस्ट

यूपी के झांसी में पुलिस की चार शातिर चोरों से मुठभेड़ हुई. इन चारों ने ट्रैक्टर चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था. पुलिस ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला. कुछ देर की इस मुठभेड़ के बाद चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया.झांसी पुलिस के हत्थे चढ़े 4 शातिर ट्रैक्टर चोर, भागने की कोशिश कर रहे थे कि तभी... मुठभेड़ में अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरसराय पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई की है. स्वाट टीम और गुरसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली और अवैध असलहा बरामद किया है.

उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरसराय पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई की है. स्वाट टीम और गुरसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली और अवैध असलहा बरामद किया है.

पुलिस ने मीडिया को जानती देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजाबाबू उर्फ कृष्णकांत (उम्र 21, निवासी मोहल्ला खुशीपुरा, थाना टोडी फतेहपुर), बृजेश कोरी (उम्र 23), संजीत अखरवार (उम्र 23) और छोटू रायकवार (उम्र 21, सभी निवासी ग्राम मथकनियां, थाना गुरसराय) के रूप में हुई है. मुठभेड़ के दौरान राजाबाबू को गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

क्या-क्या बरामद किया?

पुलिस ने बरामदगी में एक ट्रैक्टर महिंद्रा 265 डीआई ट्रॉली सहित, एक ट्रैक्टर स्वराज 745 एक्सटी, एक अवैध तमंचा 315 बोर, जिंदा और खोखा कारतूस जब्त किए हैं. पुलिस ने बताया कि ये चारों ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं से जुड़े हुए हैं. मुठभेड़ गुरसराय थाना क्षेत्र के मोठ रोड ग्राम इन्दी के पास चेकिंग के दौरान हुई. पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने की कोशिश की और अपने को बचाने के लिए पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला. कुछ देर की इस मुठभेड़ के बाद चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया.

आगे की कार्रवाई जारी

इन सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. गिरफ्तारी में प्रमुख भूमिका निभाने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना गुरसराय व उनकी पुलिस टीम, तथा प्रभारी स्वाट टीम और उनके सहयोगी शामिल रहे. इस कार्रवाई ने न केवल चोरी के मामलों का खुलासा किया बल्कि इलाके में अपराधियों के हौसले भी पस्त किए हैं.

यह मामला साफ तौर पर दिखाता है कि पुलिस की सजगता और सक्रियता से जिले में अपराध पर नकेल कसना संभव है, और कानून के खिलाफ जाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.