India's No.#1 Hindi News Channel

खेजड़ी कटाई के विरोध में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, लाठीचार्ज

बीकानेर: जिले में सोलर प्लांट लगाने के दौरान हो रही खेजड़ी कटाई के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कलेक्ट्रेट पर लगी बेरीकेट्स पर चढ़ने को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई. आक्रोशित कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा का कहना है कि लगातार बीकानेर में सोलर प्लांट की स्थापना की आड़ में खेजड़ी के पेड़ों की कटाई हो रही है. हर रोज सैकड़ों की संख्या में पेड़ों की कटाई के बाद भी सरकार और प्रशासन के अधिकारी मौन हैं. जबकि राजस्थान और खास तौर में पश्चिमी राजस्थान में खेजड़ी का पर्यावरण संरक्षण में महत्व है. बावजूद इसके लापरवाही बरती जा रही है. आज जब यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्री पहुंचे, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया. लेकिन हम लोग चुप नहीं रहेंगे और अपनी आवाज उठाते रहेंगे.Conflict between Congress workers and policeपुलिस ने किया लाठीचार्ज: कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए. इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ा. उधर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता अध्यक्ष भंवर कूकना, प्रदीप शर्मा सहित दूसरे कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के आगे सड़क पर ही बैठ गए. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गाड़ी में बिठाया और गिरफ्तार कर बीछवाल ले गई.

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अलर्ट पुलिस: दरअसल गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर जिले के दौरे पर हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पुलिस अलर्ट रही. इसी दौरान जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करने आए यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खेजड़ी कटाई को लेकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.