इलाज के नाम पर चोरी! पथरी के बहाने गायब कर दी किसान की किडनी
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से पथरी के इलाज के बहाने किसान की किडनी गायब करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर आरोपी फर्जी डॉक्टरों की तलाश शुरू कर दी है.![इलाज के नाम पर चोरी! पथरी के बहाने गायब कर दी किसान की किडनी, जांच रिपोर्ट में खुलासा इलाज के नाम पर चोरी! पथरी के बहाने गायब कर दी किसान की किडनी, जांच रिपोर्ट में खुलासा]()
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इलाज के नाम पर डॉक्टर ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार में स्थित यह प्राइवेट अस्पताल देखने में आम अस्पताल की तरह ही है. हालांकि, इसके अंदर कुछ भी आम नहीं है. यहां पथरी का इलाज कराने पहुंचे एक किसान का ऑर्गन ही गायब कर दिया है. पीड़ित ने जब जांच कराई तो इस बात का खुलासा हुआ.
कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के उपाध्याय टोला में रहने वाले अलाउद्दीन (35) पेशे से एक किसान हैं. एक दिन अचानक से उनके पेट में तेज दर्द होने लगा. उन्होंने जब जांच कराई तो पता चला कि उनके पेट में पथरी है. इस कारण उनके पेट में दर्द हो रहा है. जिसके बाद वह 14 अप्रैल 2025 को कोटवा बाजार में स्थित लाइफ केयर अस्पताल में पहुंचे. यहां उन्होंने अस्पताल संचालक फर्जी डॉक्टर इमामुद्दीन और तार मोहम्मद को अपनी परेशानी बताई.

Comments are closed.