MP के 4 OBC युवक SC बनकर यूपी पुलिस भर्ती में हुए शामिल, ऐसे खुली पोल
यूपी के सोनभद्र जिले में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. यहां पुलिस भर्ती में शामिल हुए चार ओबीसी वर्ग के युवकों ने खुद को यूपी का मूल निवासी बताया और अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया, लेकिन दस्तावेजों की गहन जांच में उनकी पूरी सच्चाई सामने आ गई.![यूपी पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा... MP के 4 OBC युवक SC बनकर हुए शामिल, ऐसे खुली पोल यूपी पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा... MP के 4 OBC युवक SC बनकर हुए शामिल, ऐसे खुली पोल]()
यूपी के सोनभद्र जिले में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है. भर्ती में शामिल हुए चार युवकों ने नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से पूरा खेल बेनकाब हो गया. चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार पुलिस भर्ती के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा था.
इसी दौरान चार उम्मीदवारों की असलियत सामने आ गई. चारों युवक मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील के निवासी निकले. भर्ती प्रक्रिया में चारों उम्मीदवारों ने खुद को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी बताते हुए अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया, ताकि आरक्षण का लाभ मिल सके, लेकिन जांच में पाया गया कि चारों आरोपी वास्तव में बैसवार/वैश्य जाति से संबंध रखते हैं, जिन्हें मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग में गिना जाता है.

Comments are closed.