रायबरेली में बीच रास्ते रोका गया राहुल गांधी का काफिला, BJP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली गए हैं. इस दौरान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों ने राहुल गांधी के काफिले को रोकने के लिए जमकर प्रदर्शन किया और ‘राहुल गांधी वापस जाओ’ के नारे लगाने लगे. मंत्री का कहना है कि पीएम की मां के खिलाफ बोले गए अपशब्दों को लेकर राहुल गांधी को पूरे देश की माताओं और बहनों से माफी मांगनी चाहिए.![रायबरेली में बीच रास्ते रोका गया राहुल गांधी का काफिला, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध रायबरेली में बीच रास्ते रोका गया राहुल गांधी का काफिला, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध]()
राहुल गांधी के रायबरेली में दौरे के बीच जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी नेता दिनेश प्रताप सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नारेबाजी की. मंत्री और उनके समर्थक राहुल गांधी के काफिले के आगे सड़क पर बैठ गए और राहुल गांधी को वापस भेजने के लिए नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.
दरअसल, राहुल गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र रायबरेली में दो दिवसीय दौरे पर गए हैं. इसी बीच बीजेपी के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों ने राहुल गांधी के काफिले को रोकने की कोशिश की.

Comments are closed.