जल रहा था नेपाल… भारतीयों के साथ Gen Z ने क्या किया? बिहार लौटे लोगों ने बताया हाल
नेपाल इन दिनों संकट से गुजर रहा है. Gen Z के उग्र प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को इस्तीफा देना पड़ा. संसद और सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाया गया. इस बीच, वहां फंसे कुछ लोग सुरक्षित भारत लौटकर आ गए हैं.![जल रहा था नेपाल... भारतीयों के साथ Gen Z ने क्या किया? बिहार लौटे लोगों ने बताया हाल जल रहा था नेपाल... भारतीयों के साथ Gen Z ने क्या किया? बिहार लौटे लोगों ने बताया हाल]()
नेपाल में इन दिनों हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. वहां हाल ही में हुए राजनीतिक उथल-पुथल और तख्तापलट ने पूरे देश को हिला दिया है. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को अचानक इस्तीफा देना पड़ा. राजधानी काठमांडू से लेकर अन्य शहरों तक युवाओं की उग्र भीड़ ने संसद भवन, सरकारी दफ्तरों और नेताओं के घरों को निशाना बनाया. पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा सहित कई नेताओं और मंत्रियों पर हमले तक हुए. हिंसा के बीच हजारों भारतीय नागरिक भी नेपाल में फंसे हैं. हालांकि, कुछ लोग सुरक्षित भारत लौटने में सफल रहे हैं, जिनमें ज्यादातर वे लोग शामिल हैं, जो आंखों का इलाज कराने के लिए नेपाल गए थे.
भारत से कटिहार लौटे मरीजों और उनके परिजन ने बताया कि भले ही नेपाल की सड़कों पर आगजनी और उपद्रव देखने को मिला, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने भारतीयों को बिल्कुल भी निशाना नहीं बनाया. मरीजों का कहना है कि आंदोलनकारियों का गुस्सा केवल सरकार और नेताओं पर था. बाहरी नागरिकों, खासकर भारतीयों, को न तो परेशान किया गया और न ही अस्पतालों पर किसी तरह का हमला हुआ.

Comments are closed.