प्रेमी संग रहने आई 2 बच्चों की मां, सरकारी नौकरी लगते ही लवर ने छोड़ा
कर्नाटक में दो बच्चों की मां ने प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ दिया. फिर प्रेमी की सरकारी नौकरी लग गई तो उसके तेवर बदल गए. महिला ने पुलिस में शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाई है. महिला ने प्रेमी पर उसके गहने और पैसे हड़पने का आरोप लगाया है.![प्रेमी संग रहने आई 2 बच्चों की मां, सरकारी नौकरी लगते ही लवर ने छोड़ा; घर से निकाला प्रेमी संग रहने आई 2 बच्चों की मां, सरकारी नौकरी लगते ही लवर ने छोड़ा; घर से निकाला]()
कर्नाटक में दो बच्चों की मां ने प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ दिया. इसके बाद वो प्रेमी के साथ रहने लगी. महिला अपने दोनों बच्चों को भी अपने साथ ही ले आई. युवक पर भरोसा करते हुए महिला ने पति से तलाक की अर्जी भी दे दी. इसी दौरान युवक को केएसआरटीसी में नौकरी मिल गई. सरकारी नौकरी मिलते ही युवक के तेवर बदल गए.
महिला के प्रेमी का नाम नवीन है. वो हुबली जिले का रहने वाला है. नवीन तीन साल पहले दावणगेरे आया था. नवीन एक पेपर वैन चलाता था. बीते बुधवार दोपहर को दावणगेरे शहर के शामनूर रोड स्थित टैंक पार्क में दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया. महिला ने दावणगेरे बरंगे पुलिस स्टेशन में शिकायत की है और न्याय की गुहार लगाई है. महिला हरपनहल्ली की रहने वाली है.

Comments are closed.