सरकार बनने दीजिए… महागठबंधन के CM चेहरे पर कांग्रेस ने फिर फंसाया पेंच
बिहार में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा का चुनाव होना है. लड़ाई NDA और महागठबंधन के बीच है. सीएम नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस-RJD के इस गठबंधन ने पूरा जोर लगा दिया है. हालांकि सीएम फेस पर अब तक सस्पेंस बना हुआ है.![बिहार चुनाव: सरकार बनने दीजिए... महागठबंधन के CM चेहरे पर कांग्रेस ने फिर फंसाया पेंच बिहार चुनाव: सरकार बनने दीजिए... महागठबंधन के CM चेहरे पर कांग्रेस ने फिर फंसाया पेंच]()
बिहार कांग्रेस ने राज्य में महागठबंधन में सीएम के चेहरे को लेकर फिर पेंच फंसा दिया है. पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरू ने कहा है कि सीएम का चेहरा बिहार की जनता तय करेगी. राजधानी पटना पहुंचे कृष्ण अल्लावरू ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पत्रकारों से कहा कि आप लोग चिंता मत कीजिए. सब कुछ ठीक है. बिहार की जनता मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगी.
वहीं सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग पर बातचीत अच्छी तरह से चल रही है. हर बैठक में ज्यादा से ज्यादा सीट क्लियर करने का प्रयास हो रहा है. हम संतुष्ट हैं. आने वाले दिनों में इस पर अच्छी प्रोग्रेस दिखेगी.

Comments are closed.