बाढ़ से सड़कों पर आए 21 लाख पाकिस्तानी, अब तक 900 मौतें
पाकिस्तान के पंजाब और सिंध में बाढ़ की वजह से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. 21.5 लाख से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है. जून से अब तक बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाएं में 900 से अधिक मौतें हुई हैं. संयुक्त राष्ट्र ने 41.5 करोड़ रुपये की मदद दी है. पाकिस्तान ने क्लाइमेट इमरजेंसी घोषित कर 300 दिन का प्लान बनाने का आदेश दिया है.![बाढ़ से सड़कों पर आए 21 लाख पाकिस्तानी, अब तक 900 मौतें, क्लाइमेंट इमरजेंसी लगाई बाढ़ से सड़कों पर आए 21 लाख पाकिस्तानी, अब तक 900 मौतें, क्लाइमेंट इमरजेंसी लगाई]()
पाकिस्तान में बाढ़ का कहर जारी है. अकेले पंजाब प्रांत से 20 लाख से ज्यादा लोगों रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. वहीं सिंध प्रांत में 1.5 लाख लोगों को निकाला गया है. आने वाले दिनों में यह यह संख्या और बढ़ सकती है. जून के अंत से अब तक देशभर में बारिश और इससे जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में900 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.
पाकिस्तान में भारी बारिश की वजह से सतलुज, चिनाब और रावी नदी उफान पर हैं. इसके अलावा, सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियां में भी जलस्तर बढ़ा है. पाकिस्तान के करीब 40% लोग गरीबी रेखा से नीचे रहते हैं और बाढ़ ने बाढ़ से खेत और घरों के को तबाह कर दिया है. बाढ़ के खतरे के बावजूद कई परिवारों अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए घर पर ही रह रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं.

Comments are closed.