किस बंदूक से ट्रंप के खास चार्ली किर्क को मारा गया? सामने आई डिटेल
अमेरिका की राजनीति में भूचाल लाने वाली एक सनसनीखेज वारदात में, चर्चित कंजरवेटिव एक्टिविस्ट और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या कर दी गई. इस बीच खबर है कि एफबीआई ने उस हथियार को बरामद कर लिया है जिससे किर्क की हत्या की गई है.![किस बंदूक से ट्रंप के खास चार्ली किर्क को मारा गया? सामने आई डिटेल किस बंदूक से ट्रंप के खास चार्ली किर्क को मारा गया? सामने आई डिटेल]()
अमेरिका के चर्चित कंजरवेटिव एक्टिविस्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या ने पूरे देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है. 31 वर्षीय किर्क को यूनिवर्सिटी ऑफ़ यूटा में लेक्चर के दौरान गोली मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस हत्या को घृणित राजनीतिक हत्या करार दिया. साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि चार्ली किर्क को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडमसे सम्मानित किया जाएगा. इस बीच खबर है कि एफबीआई ने उस हथियार को बरामद कर लिया जिससे किर्क की हत्या की गई थी

Comments are closed.