India's No.#1 Hindi News Channel

लक्ष्मी बनी सलमा, छांगुर बाबा जैसे धर्मांतरण सिंडिकेट का खुलासा

देवरिया जिले का SS मॉल और EG मार्ट लगातार विवादों में है. यहां से नये-नये खुलासे सामने आ रहे हैं. EG मार्ट में वर्षों से काम करने वाला हिंदू दाता त्रयनाथ मद्धेशिया अब अब्दुल रहमान बन चुका है. मॉल के मालिक के साले ने एक हिंदू युवती का धर्मांतरण कराकर उससे शादी कर ली है.लक्ष्मी बनी सलमा, दाता त्रयनाथ बना अब्दुल रहमान... देवरिया में छांगुर बाबा जैसे धर्मांतरण सिंडिकेट का खुलासा

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का SS मॉल और EG मार्ट लगातार विवादों में है. ये मॉल और मार्ट शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में है. पता चला है कि यहां के EG मार्ट में वर्षों से काम करने वाला हिंदू दाता त्रयनाथ मद्धेशिया अब अब्दुल रहमान बन चुका है. वह अपने पूरे परिवार के सदस्यों के साथ इस्लाम धर्म कबूल कर चुका है.

इसकी पुष्टि दाता त्रयनाथ मद्देशिया के बेलवा गांव के ग्राम प्रधान राम नारायण गुप्ता और विजय तिवारी एडवोकेट ने की है. इस मॉल और मार्ट के मालिक का नाम उस्मान गनी है. इससे पहले विगत दिनों मॉल और मार्ट के मालिक उस्मान गनी, पत्नी तरन्नुम और साले गौहर अली पर मॉल में काम करने वाली एक युवती ने धर्मांतरण और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.

हिंदू युवती से की शादी कराया धर्मांतरण

इस मामले पर इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं एक तीसरे मामले का भी पता चला है. देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के निवासी उमेश सिंह ने बताया कि उनकी बेटी लक्ष्मी सिंह को उस्मान गनी के साले गौहर अली ने अपने प्रेम जाल में फंसाते हुए बहला-फुसलाकर कर उसका धर्म परिवर्तन कराया और शादी कर ली है.

पीड़ित पिता ने बताया कि इनका पूरा एक सिंडिकेट काम कर रहा है और हमको न्याय चाहिए. पिता ने बताया कि उनकी बेटी लक्ष्मी सिंह का नाम बदलकर सलमा रख दिया गया है. पूरे में मामले में देवरिया सदर के बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मॉल में काम करने वाली युवती ने मॉल और मार्ट के मालिक उस्मान गनी, पत्नी तरन्नुम और साले गौहर अली पर धर्मांतरण और यौन शोषण जैसे गंभीर गंभीर आरोप लगाए हैं.

पूरे खेल का मास्टरमाइंड है मॉल का मालिक

बीजेपी विधायक ने बताया कि उस्मान गनी के साले गौहर अली ने हाल ही में एक हिंदू युवती लक्ष्मी सिंह से शादी कर उसका धर्मांतरण कराया और उसका नाम सलमा रखा. इस मामले वो जेल में है. लगातार खुलासों के बाद अब SS मॉल और EG मार्ट पर बृहद जांच की मांग उठ रही है. SS मॉल और EG मार्ट का संचालन उस्मान गनी करता है, जो पूरे खेल का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. इन सब कामों में इसकी पत्नी और इसका साला लिप्त है.

उन्होंने ये भी कहा कि जिले में छांगुर बाबा जैसे सिंडिकेट को पनपने नहीं दिया जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी. जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.