TMU में नर्सिंग की छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
यूपी के मुरादाबाद में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में नर्सिंग कॉलेज की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा दीक्षा पाल ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई. छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.![Moradabad News: TMU में नर्सिंग की छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, अस्पलात में इलाज के दौरान तोड़ा दम Moradabad News: TMU में नर्सिंग की छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, अस्पलात में इलाज के दौरान तोड़ा दम]()
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) की छात्रा तीसरी मंजिल से कूद गई. उस दौरान छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. छात्रा को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्रा ने ऐसा क्यों किया. यह घटना दोपहर लगभग 2:52 बजे की बताई गई है.
TMU में नर्सिंग कॉलेज में पढ़ रही बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा दीक्षा पाल (पुत्री श्री जन्म सिंह, निवासी असमौली, जिला संभल) ने कॉलेज भवन की तीसरी मंज़िल से छलांग लगा दी. गंभीर हालत में छात्रा को यूनिवर्सिटी के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में डॉक्टरों की टीम ने प्रयास किया, लेकिन देर शाम उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.कॉलेज प्रशासन ने तत्काल परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पाकबड़ा थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

Comments are closed.