NASA के आर्टेमिस मिशन में गाजीपुर की बेटी का नाम
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की एक युवती ने नासा के आर्टेमिस-II मिशन में अपने रिसर्च के लिए स्थान हासिल किया है. अब उनका नाम उस माइक्रोचिप पर अंकित होगा, जो चांद पर जाएगा. नासा ने उनके इनोवेशन और डेडिकेशन की सराहना की. यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए बल्कि, पूरे भारत के लिए गर्व का पल है और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है.![NASA के आर्टेमिस मिशन में गाजीपुर की बेटी का नाम... क्या है इनकी कामयाबी? NASA के आर्टेमिस मिशन में गाजीपुर की बेटी का नाम... क्या है इनकी कामयाबी?]()
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली एक युवती ने प्रदेश का नाम इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर नाम रोशन किया है. अपराजिता सिंह नाम की युवती ने एक रिसर्च किया, जिसे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने उनके रिसर्च और इनोवेटिव योगदानों को वैश्विक स्तर पर मान्यता दी है. गाजीपुर की होनहार बेटी और भारतीय मूल की युवा रिसर्चर डॉ. अपराजिता सिंह ने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है.
इस उपलब्धि के तहत उनका नाम उस माइक्रोचिप पर अंकित किया जाएगा, जिसे ऐतिहासिक आर्टेमिस-II मिशन अपने साथ लेकर चांद की परिक्रमा करेगा. NASA के आर्टेमिस प्रोग्राम ऑफिस से डॉ. अपराजिता सिंह को भेजे गए ईमेल और आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि उनके विचार और उनके कार्य मानवता के ज्ञान, विज्ञान की प्रगति और अंतरिक्ष खोज में स्थिरता की दिशा में प्रेरक शक्ति हैं.

Comments are closed.