India's No.#1 Hindi News Channel

कल कहेंगे हरिजन एक्ट भी नहीं लिखा जाएगा… योगी के जाति वाले आदेश पर अखिलेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने जाति आधारित रैलियों और प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कड़ा हमला बोला है. अखिलेश ने आरोप लगाया है कि इस आदेश से दलितों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा. आने वाले समय में हरिजन एक्ट पर भी सवाल उठ सकते हैं.कल कहेंगे हरिजन एक्ट भी नहीं लिखा जाएगा... योगी सरकार के जाति वाले आदेश पर अखिलेश ने खेला 'दलित कार्ड'

उत्तर प्रदेश में जाति आधारित प्रदर्शन और रैलियों पर रोक लगने के बाद राजनीति शुरू हो गई है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने योगी सरकार के इस जाति वाले आदेश पर पलटवार किया है. दरअसल, नए आदेश में दलित/हरिजन ऐक्ट को इससे अलग रखा गया है. मगर अखिलेश यादव ने ‘दलित कार्ड’ खेलते हुए योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि सबसे ज्यादा अन्याय दलितों के साथ हो रहा है, कल को यह कहेंगे कि हरिजन एक्ट भी नहीं लिखा जाएगा.

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है न्याय मिलेगा जब बीजेपी हटेगी. इसके साथ ही सपा प्रमुख ने ये सवाल भी किया है कि 5000 साल पुराने भेद भाव को कैसे दूर करेंगे? यूपी सरकार के इस आदेश के खिलाफ समाजवादी पार्टी लगातार हमलावर है. अखिलेश ने योगी सरकार पर वर्चस्ववादी और ताकतवर लोगों को सरकार में जगह देने का आरोप लगाया है.

यूपी सरकार ने सोमवार को एक बड़ा आदेश जारी करते हुए जाति आधारित रैलियों रैलियों और प्रदर्शनों पर रोक लगा दी. यहां तक की यूपी में अब FIR में जाति का उल्लेख नहीं किया जाएगा. एफआईआर गिरफ्तारी मेमो, गाड़ियों पर लिखे जातिसूचक शब्द और सोशल मीडिया पोस्ट्स पर भी कड़ी निगरानी रहेगी.

दरअसल, कुछ दिन पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को आदेश दिया था और कहा था कि पुलिस रिकॉर्ड और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के नाम के साथ जाति ना बताई जाए. एफआईआर और गिरफ्तारी मेमो में भी जाति का जिक्र नहीं किया जाए. हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद यूपी सरकार ने सोमवार को ‘जाति वाला फैसला’ सुनाया.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.