नकल माफिया और नकल जिहाद को मिट्टी मे मिला देंगे… CM धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ऐसे तत्वों के इरादों को सफल नहीं होने देगी. सरकार हर हाल में परीक्षा माफिया और नकल जिहादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए कृतसंकल्प है. सरकार नकल जिहाद की किसी भी कोशिश को पूरा नहीं होने देगी.![नकल माफिया और नकल जिहाद को मिट्टी मे मिला देंगे... CM पुष्कर सिंह धामी की कड़ी चेतावनी नकल माफिया और नकल जिहाद को मिट्टी मे मिला देंगे... CM पुष्कर सिंह धामी की कड़ी चेतावनी]()
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में कोचिंग और नकल माफिया को कड़ी चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू है, इसके बावजूद कोचिंग माफिया और नकल माफिया एक होकर नकल जिहाद छेड़ने का प्रयास कर रहा है. सीएम धामी ने कहा कि सरकार हर हाल में नकल जिहादियों को मिट्टी में मिलाकर रहेगी.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ नकल विरोधी कानून लागू किया. इसके बाद से 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया.

Comments are closed.