फॉरेन ट्रिप… फेल करने की धमकी, कैसे बाबा के जाल में फंसी छात्राएं ?
दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पूर्व संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर छात्राओं के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं. इसकी शिकायत छात्राओं ने पुलिस से की है. बाबा की तलाश में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड और बिहार में छापेमारी शुरू कर दी है.
ललाट पर चंदन का लेप, शरीर पर गेरुआ वस्त्र, आंखों पर सफेद चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला… देखने में बिल्कुल एक संत की छवि… दिल्ली के वसंत कुंज के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च (Sri Sharada Institute of Indian Management) की छात्राएं उसे श्रद्धा से ‘स्वामी जी’ कहकर बुलाती थीं. लेकिन अब वही चैतन्यानंद सरस्वती गंभीर आरोपों के घेरे में है. संस्थान की 17 छात्राओं ने उस पर यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न जैसे वाले आरोप लगाए हैं, जिसने सबको हिला कर रख दिया है.
पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को बताया है कि वो EWS श्रेणी (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) से आती हैं. ऐसे में उनके लिए इस तरह के उत्पीड़न का विरोध करना और भी मुश्किल था. चैतन्यानंद सरस्वती की पकड़ और संस्थान में उसका प्रभाव इतना गहरा था कि छात्राएं डरकर चुप रह जाती थीं. इंस्टीट्यूट में वह खुद को साधु-संत के रूप में प्रस्तुत करता रहा, दूसरी ओर सालों से लगातार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और शोषण करता रहा.
Comments are closed.