पुलिसकर्मियों का रुका वेतन… कर्तव्य में लापरवाही बरतने का लगा आरोप
छपरा। बिहार में सारण जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सात पुलिसकर्मियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
1.png)
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि दशहरा पर्व के अवसर पर जिला मुख्यालय के साहेबगंज चौक पर पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र मांझी, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, महिला सिपाही टुन्नी कुमारी और ममता कुमारी सोनार पट्टी चौक पर महिला सिपाही बृजकिशोरी तथा जामा मस्जिद क्षेत्र में महिला सिपाही सलोचना कुमारी एवं मानो कुमारी को विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों के औचक निरीक्षण के दौरान उपरोक्त सभी पुलिस कर्मी अपने पदस्थापन स्थल पर मौजूद नहीं थे। जिसकी जांच पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय से कराने एवं सत्यता प्रमाणित होने पर उपरोक्त पुलिसकर्मियों का वेतन रोकने का आदेश देने के साथ ही उनसे पांच दिन के अंदर स्पष्टीकरण की मांग भी की गई है।
Comments are closed.