कांग्रेस दफ्तर के बाहर दिखा वोट चोरी वाला रावण, राहुल को बनाया राम
लखनऊ कांग्रेस कार्यालय पर विजयदशमी पर लगे एक बैनर ने चर्चा छेड़ दी है. इसमें राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में रावण का दहन करते दिखाया गया है, जबकि अजय राय लक्ष्मण बने हैं. आर्यन मिश्रा की तरफ से लगाए गए इस पोस्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.![लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर के बाहर दिखा वोट चोरी वाला रावण, पोस्टर में राहुल को बनाया गया राम लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर के बाहर दिखा वोट चोरी वाला रावण, पोस्टर में राहुल को बनाया गया राम]()
देशभर में बीते दिन गुरुवार को विजयदशमी का पर्व मनाया गया. इसको लेकर अलग-अलग जगहों पर कई बैनर पोस्टर भी लगाए गए. हालांकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगा एक बैनर चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक बड़ा बैनर लगाया गया है, इसमें राहुल गांधी को भगवान राम के तौर पर दिखाया गया है, जिसमे वे रावण का दहन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण के तौर पर दिखाया गया है.
लखनऊ कांग्रेस ऑफिस के बाहर लगाए गए पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान राम की तरह तीर चलाते हुए दिखाया गया. इस पोस्टर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पोस्टर में लक्ष्मण की भूमिका में दिखाया गया है. पोस्टर में रावण के 10 सिर दिखाए गए, इनका नाम महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, ED, वोट चोर, EC चुनाव आयोग, CBI, बेरोजगारी, पेपर लीक और तानाशाही दिया गया है.

Comments are closed.