India's No.#1 Hindi News Channel

गर्ल फ्रेंड ने शादी से किया इनकार, युवक ने सीएम आवास के पास खुद को लगाई आग

लखनऊ। लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग तिराहे के पास सोमवार को एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाकर उसकी जान बचा ली। झुलसे युवक को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के उजरवारा पुरवा निवासी शिवम कुमार वर्मा (30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक तनाव में था। उसकी गर्लफ्रेंड ने शादी से इनकार कर दिया था और उसकी शादी शिवम के दोस्त सौरभ मिश्रा से तय हो गई थी।गर्ल फ्रेंड ने शादी से किया इनकार, तो युवक ने सीएम आवास के पास खुद को लगाई आग, पुलिस नहीं कर रही कर्रवाई

इसी बात को लेकर शिवम के दोस्तों से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वह पुलिस कार्रवाई से नाराज था। इसी गुस्से में वह लखनऊ पहुंचा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की कोशिश कर रहा था।

विक्रमादित्य मार्ग तिराहे के पास पहुंचते ही उसने खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद बंदरियाबाग चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आदित्य सिंह और पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि शिवम के हाथ और पैरों के निचले हिस्से झुलस गए हैं। वह इस समय बोलने की स्थिति में नहीं है। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है और वे बाराबंकी से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मामला विवाद और रंजिश से जुड़ा पाया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की पूरी जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.