
भजनपुरा में एक चोर ने स्पाइडर-मैन का स्टाइल अपनाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घोंडा इलाके में एक चोर बिजली के तारों के सहारे बालकनी से घर में घुसा और 43 लाख रुपए से अधिक की गोल्ड ज्वेलरी, 1.5 लाख कैश और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी देखने पर पता चला कि चोर बिजली के वायर पर झूलकर बालकनी से अंदर आया। परिवार को शक है कि चोर ने नशीला स्प्रे इस्तेमाल किया, क्योंकि घर का कोई सदस्य नहीं जागा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के शाहदरा में भी कृष्णा नगर इलाके में डेढ़ करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी की वारदात हुई थी। हालांकि पुलिस ने इस चोरी का खुलासा किया और इंटरस्टेट ताला-चाबी गैंग के दो कुख्यात सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ में पता लगा कि गैंग के लोग दिन में चाबी वाले बनकर कॉलोनियों की रेकी करते थे और रात में चोरी करते थे।
इस मामले में डीसीपी ने बताया था कि चोरों ने घर से कुल डेढ़ करोड़ रुपये के सोने के जेवर और 11 किलो चांदी समेत तमाम कीमती सामान चोरी किया था। इस मामले में कृष्णा नगर थाने में FIR दर्ज की गई थी। चोरों के बढ़े हुए हौसले को देखते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
Comments are closed.