India's No.#1 Hindi News Channel

पीएम मोदी की बेरुखी से और खिसियाये ट्रंप, ईरान पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री में शामिल भारतीय संस्थाओं पर लगाया बैन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रणनीतियों को भारत के सख्त रवैये से तगड़ा झटका महसूस हो रहा है। इसीलिए ट्रंप बौखला गए हैं। इस बार उन्होंने ईरान की कई पेट्रोलियम कंपनियों के साथ भारत की संस्थाओं पर भी बैन लगा दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) और पीएम मोदी (दाएं)- India TV Hindi

भारत-पाकिस्तान युद्ध रोकवाने का तथाकथित दावा करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सभी बयानों को भारतीय विदेश मंत्रालय हर बार खारिज करता रहा है। इससे ट्रंप बौखलाए हुए हैं। लिहाजा अभी कुछ दिनों पहले ही ट्रंप ने इस बार सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने कॉल किया था। मगर भारत ने इस बार भी ट्रंप के दावे को आधारहीन बता दिया। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति अपना आपा खो बैठे हैं। पीएम मोदी के भाव नहीं देने से खिसियाये ट्रंप ने इस बार ईरान पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री में शामिल भारतीय संस्थाओं पर बैन लगा दिया है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.