वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ने शनिवार को एक हमले के बाद बंधक बना लिया। इसके बाद अमेरिकी सेना मादुरो को लेकर अमेरिका चली गई। वहीं अब इस पूरी घटना के बाद मशहूर अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने रविवार को वेनेजुएला के लिए बड़ी घोषणा की है। एलन मस्क ने वेनेजुएला के लोगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने वेनेजुएला में तीन फरवरी तक फ्री इंटरनेट सर्विस प्रदान करने की घोषणा की है।बता दें कि मादुरो को बंधक बनाए जाने के बाद वेनेजुएला में नया अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया गया है। वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला लिया है। डेल्सी रोड्रिग्ज को वेनेजुएला का नया अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। बता दें कि डेल्सी रोड्रिग्ज अभी तक वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दे रही थीं, जिन्हें अब वेनेजुएला के नए राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया है।
Comments are closed.