India's No.#1 Hindi News Channel

INDIAN ARMY की चेतावनी से डरी पाकिस्तानी सेना, सिविलियंस की आड़ में बना रही थी डिफेंस बंकर, रोकना पड़ा काम

पाकिस्तानी सेना अपने भट्टल इलाके में सिविलियंस की आड़ लेकर कुछ ऐसा काम करवा रही थी, जिसे भारतीय सेना की चेतावनी के बाद रोक दिया गया है।सेना, नौसेना और वायुसेना, तीनों मोर्चों पर पाकिस्तान से कितना आगे भारत?  देखें डेटा

भारत के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान घबराया हुआ है। हालात ये हैं कि भारतीय सेना की एक चेतावनी पर पाकिस्तानी सेना ने एक जगह पर चल रहे अपने काम को रोक दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल पाकिस्तानी सेना अपने भट्टल इलाके में सिविलियंस की आड़ लेकर डिफेंस बंकर और स्ट्रक्चर बना रही थी। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने पाकिस्तान की घबराहट को सबके सामने ला दिया।

जैसे ही भारतीय सेना को ये पता लगा कि भट्टल इलाके में डिफेंस बंकर और स्ट्रक्चर बनाने का काम चल रहा है तो भारतीय सेना ने साफ कह दिया कि “ये सब ना करें, वो भी LOC पर।”

भारतीय सेना की इस चेतावनी के बाद भट्टल के लोगों ने पाकिस्तानी फोर्स के पास जाकर काम रोकने के लिए कहा और पाकिस्तानी सेना को काम बंद करना पड़ा।

बता दें कि जिस जगह सिविलियंस की आड़ लेकर ये काम पाकिस्तानी सेना करवा रही थी, वह जम्मू के केजी सेक्टर के ठीक सामने है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.