जम्मू कश्मीर: आंतकी संगठन के लिए काम कर रहे थे 5 सरकारी कर्मचारी, सामने आए सभी के नाम
सरकारी विभाग से बर्खास्त किए गए सभी कर्मचारियों के नाम सामने आ गए हैं। ये सभी लोग सरकारी नौकरी का सहारा लेकर आंतकी संगठनों को गुप्त जानकारियां दे रहे थे।
जम्मू-कश्मीर में आतंकी संबंधों के आरोप में पांच सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में मोहम्मद इश्तियाक (शिक्षक), तारिक अहमद शाह (लैब टेक्नीशियन) बशीर अहमद मीर (असिस्टेंट लाइनमैन), फारूक अहमद भट, (वन विभाग में फील्ड वर्कर) और मोहम्मद यूसुफ जो कि स्वास्थ्य विभाग में ड्राइवर भी शामिल है।
आतंकी सपोर्ट नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूरे आतंकी सपोर्ट नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू की है। एलजी के कार्यालय से बताया गया कि आतंकवाद से जुड़े 5 सरकारी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है।
लश्कर-ए-तैयबा और मुजाहिदीन के लिए कर रहे थे काम
लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने सरकारी मशीनरी में घुसे ओवरग्राउंड वर्कर और आतंकवादियों को जड़ से खत्म करने के अपने अभियान को तेज कर दिया है। जांच में पता चला कि ये लोग लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे।
आतंकवादी एजेंडे को बढ़ा रहे थे
सार्वजनिक विश्वास के पदों पर रहते हुए, वे सरकारी खजाने से वेतन ले रहे थे, जबकि वे गुप्त रूप से आतंकवादी समूहों के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे थे।
Comments are closed.