India's No.#1 Hindi News Channel

आज फिर लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

आज एक बार फिर बाजार ने करवट बदल ली और फिर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुआ।लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 153 अंक टूटा, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे  ज्यादा रिटर्न | Market closes today news Sensex loses 153 points titan  company tata steel power

शेयर बाजार में लगातार 5 दिनों तक चली गिरावट के बाद सोमवार को बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। हालांकि, आज एक बार फिर बाजार ने करवट बदल ली और फिर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुआ। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 250.48 अंकों (0.30%) की गिरावट के साथ 83,627.69 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 57.95 अंकों (0.42 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,732.30 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को सेंसेक्स 301.93 अंकों (0.36%) की तेजी के साथ 83,878.17 अंकों पर और निफ्टी 106.95 अंकों (0.42 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 25,790.25 अंकों पर बंद हुआ था।

एटरनल और ट्रेंट के शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 32 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 3.24 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा 3.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बढ़त के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

आज सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर 1.74 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.66 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.32 प्रतिशत, टीसीएस 0.99 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.37 प्रतिशत, इंफोसिस 0.13 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.07 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.06 प्रतिशत और पावरग्रिड के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

इन स्टॉक्स ने कराया निवेशकों का नुकसान

जबकि, एलएंडटी के शेयर 3.25 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.14 प्रतिशत, इंडिगो 1.95 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.13 प्रतिशत, आईटीसी 1.09 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.05 प्रतिशत, बीईएल 1.04 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.88 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.84 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.64 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.62 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.48 प्रतिशत, सन फार्मा 0.45 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.41 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.38 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.30 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.19 प्रतिशत, टाइटन 0.13 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.