अजित पवार के प्लेन क्रैश की प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आई, हादसे के ये 2 कारण पता चले
सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन क्रैश की जांच से जुड़ी प्राथमिक रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं कि इस रिपोर्ट में हादसे के क्या कारण बताया गया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार का बीते दिनों प्लेन हादसे में निधन हो गया था। इस हादसे ने महाराष्ट्र समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। प्रशासन की ओर से इस हादसे की जांच शुरू की गई थी। सूत्रो के मुताबिक, बारामती हवाई अड्डे पर हुए विमान दुर्घटना को लेकर प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट में हादसे का कारण क्या बताया गया है।
हादसे के दो कारण सामने आए?
सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार के विमान के हादसे से जुड़ी प्राथमिक जांच रिपोर्ट में बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रनवे पर विजिबिलिटी कम होने के बावजूद लैंडिंग का कॉल लिया जाना और तकनीकी खराबी, ये दो बातें जांच में सामने आई है। ब्लैक बॉक्स का डेटा रिकवरी का काम शुरू है। इसकी डेटा रिकवरी के बाद पूरी जांच रिपोर्ट सामने आएगी।
Comments are closed.