India's No.#1 Hindi News Channel

कब खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड U19 World Cup Final, मैच शुरू होने का वक्त

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा। ये खिताबी जंग कब होगी और मैच कितने बजे से शुरू होगा, ये जान लीजिए। साथ ही मैच को लाइव कैसे देख सकते हैं, इसे भी नोट कर लीजिए।

Ind vs Eng U-19 Women's T20 World Cup Final Scores: भारत की बेटियों ने रचा  इतिहास, जीता अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को हराया - india vs  england final matchभारत और इंग्लैंड की टीम अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में अपनी सीट सुरक्षित कर चुकी हैं। अब इन दोनों टीमों के बीच खिताब जंग होगी। एक टीम विजेता बनेगी और दूसरी को उपविजेता रहकर ही संतोष करना पड़ेगा। इस बीच विश्व कप 2026 का फाइनल कब खेला जाएगा और ये मैच कितने बजे शुरू होगा, इसको अभी से जान लीजिए। ऐसा ना हो कि मैच हो जाए और आपको पता भी ना चले। इसलिए सारी बातें नोट कर लीजिए।

भारत और इंग्लैंड की टीमें अभी तक इस विश्व कप में नहीं हारी हैं एक भी मैच

अंडर 19 विश्व कप 2026 में भारत और इंग्लैंड की टीमें अब तक एक भी मैच बिना हारे यहां तक पहुंची हैं। जहां एक ओर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में मजबूत मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात दी है, वहीं भारत ने रिकॉर्ड रनचेज कर अफगानिस्तान को मात देने में कामयाबी हासिल की है। अभी दोनों टीमों का जो अजेय अभियान चल रहा है, एक टीम का फाइनल में रुक जाएगा। दोनों टीमें के खिलाड़ी इस वक्त जबरदस्त फार्म में हैं और इस बात की पूरी संभावना है कि मुकाबला काफी कड़ाकेदार होगा।

6 फरवरी को दोपहर एक बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर 19 विश्व कप 2026 के फाइनल की बात की जाए तो ये मुकाबला 6 फरवरी दिन शक्रवार को खेला जाएगा। फाइनल मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम पर खेला जाएगा। यहीं पर भारत ने सेमीफाइनल में 300 अधिक रन चेज करते हुए बनाए हैं। मैच के वक्त की बात की जाए तो ये मैच दोपहर में एक बजे से शुरू हो जाएगा। यानी ये भारत के हिसाब से डे नाइट मैच होगा। ये वनडे का विश्व कप है, इसलिए पूरे 100 ओवर का खेल होगा, ये बात और है कि कोई टीम इससे पहले ही आउट हो जाए। अगर पूरा मैच चला तो शाम को करीब साढ़े आठ बजे तक चल सकता है।

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे भारत बनाम इंग्लैंड अंडर 19 विश्व कप खिताबी जंग

यू19 विश्व कप के सभी मैचों का लाइव प्रसारण अपने स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखें हैं। यानी टीवी पर आप मैच स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख रहे थे औ मोबाइल पर जियो हॉट स्टार पर मैच आ रहे थे। यही सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। यानी स्टार पर ही आप इस भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे। इसमें कोई भी बदलाव नहीं है। अगर आप इस मैच का लाइव स्कोर और हिंदी में कमेंट्री पढ़ना चाहें तो उसके लिए आपको इंडिया टीवी की हिंदी बेवसाइट पर जाना होगा, जहां आपको हर अपडेट, रिकॉर्ड मिलता रहेगा।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.