ईद पर्व, नवरात्रि एवं रामनवमी के दृष्टिगत कानून व्यवस्था रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ किया गया पैदल मार्च
बलिया । जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत शहर, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में पुलिस बल द्वारा लगातार भ्रमण/पैदल गस्त कर, आमजन से शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र पूर्ण ढ़ग से त्यौहार मनाने की अपील की गयी ।
बलिया। जनपद में कानून व शांति व्यवस्था एवं पर्व ईद, नवरात्रि रामनवमी के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह* द्वारा में बलिया शहर, रेलवे स्टेशन व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस के साथ पैदल गश्त/भ्रमण किया गया । महत्वपूर्ण स्थानों/चिन्हित हाटस्पाट/मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में निरन्तर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। जिससे कहीं कोई अप्रिय घटना न हो सके। जनपद के समस्त आमजन से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाये जाने की अपील की जा रही है।
इसके अतिरिक्त अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत शहर, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में लगातार भ्रमण/पैदल गस्त किया जा रहा है । भ्रमण/पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र पूर्ण ढ़ग से त्यौहार मनाने की अपील की गयी । आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें ।
Comments are closed.