India's No.#1 Hindi News Channel

गैस एजेंसियों ने खोजा चोरी व कालाबाजारी का अनोखा तरीका

सरकार के सख्त निर्देश है की यदि सिलेंडर कालाबाजारी करते कोई पाया गया तो होगी कार्रवाई।लेकिन इसके बाव जूद भी चल रहा है कालाबाजारी का खेल। गैस एजेंसियों ने खोजा चोरी व कालाबाजारी का अनोखा तरीका।

गैस एजेंसी वालों ने कालाबाजारी का नया तरीका खोजा , खुद सिलेंडर बुक कर रहे हैं, डिलीवरी भी दिखा दे रहे हैं। लोगों के मोबाइल पर मैसेज आ रहा है कि आपका सिलेंडर बुक हो गया और फिर अगले दिन मैसेज आ रहा है कि आपका सिलेंडर डिलीवर हो गया। मगर गैस लेने एजेंसी पर जाने पर लाइन ।

कई दिन एजेंसी पर जाने पर भी नही मिल रहा है गैस। गैस सिलेंडर की कमी नहीं है, लोगों का गैस बुकिंग और डिलेवरी भी हो रहा है तो यह जा कहाँ रहा है। कहीं भ्रष्टाचारी ब्लेक में तो नही बेच रहे हैं। डुमरियागंज विकासखंड के ग्राम पंचायत जमुनी अंतर्गत केसवार के सुधा गैस एजेंसी पर हो हो रहा यह खेल उपभोक्ता को नहीं मिल रहा गैस।

बीते दिनों भारी संख्या में H P गैस बुकिंग हुयी है और भारी संख्या में गैस एजेंसियों को सिलिंडर की आपूर्ति की गयी.. लेकिन फिर भी लाइन है इसके पीछे का कारण क्या यही तो नही है पता ।

वहीं आने जाने वाले गैस के लिए उपभोक्ता से मिली जानकारी की गैस 990 रुपए से लेकर 1हजार तक में बेचा जा रहा है। सुधा H P गैस एजेंसी पर कीमत से अधिक पर बिक रहा है गैस।

वहीं आस पास के लोगों से जब पूछा गया तो पता यह भी चला की रात में भी गैस सिलेंडर की होती है एजेंसी से सप्लाई जिसकी कीमत ₹1000 से लेकर ₹1500 तक होती है।

वहीं एजेंसी में बैठे लोग करते हैं ब्लैक मेल अधिक रेट पर दुकानदारों के हाथों से।कुछ उपभोक्ता का कहना है कि एजेंसी पर रजिस्टर में लिखे ओटीपी की अगर सही रूप से जांच हो जाए तो उसमें से भारी मात्रा में फर्जी ओटीपी निकलेगा।

और वही सिलेंडर और रजिस्टर की मिलन हो जाए तो इनके ब्लैकमेल का भारी खुलासा भी हो सकता है। पूरा मामला है H P सुधा गैस एजेंसी केसवार विकासखंड डुमरियागंज का है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.