गैस एजेंसियों ने खोजा चोरी व कालाबाजारी का अनोखा तरीका
गैस एजेंसी वालों ने कालाबाजारी का नया तरीका खोजा , खुद सिलेंडर बुक कर रहे हैं, डिलीवरी भी दिखा दे रहे हैं। 62.38 रुपये सब्सिडी भी खाता में आ रहा है।

लोगों के मोबाइल पर मैसेज आ रहा है कि आपका सिलेंडर बुक हो गया और फिर अगले दिन मैसेज आ रहा है कि आपका सिलेंडर डिलीवर हो गया। मगर गैस लेने एजेंसी पर जाने पर लम्बी लम्बी लाइन । तीन- तीन दिन एजेंसी पर जाने पर भी नही मिल रहा है गैस। गैस सिलेंडर की कमी नहीं है, लोगों का गैस बुकिंग और डिलेवरी भी हो रहा है तो यह जा कहाँ रहा है। कहीं भ्रष्टाचारी ब्लेक में तो नही बेच रहे हैं।
01-नगर पंचायत डुमरियागंज निवासी कन्जयूमर नं0 621284 बुकिंग 14/03/ को हुआ जिसका नं0 579049 डिलेवरी 170/03/26 को हो गया मगर तीन दिन बीत गये गैस अभी तक नही मिला।
2-नगर पंचायत डुमरियागंज निवासी कन्जयूमर नंबर 612244 बुकिंग 14/03/26 डिलेवरी 17/03/26 को ही हो गया मगर डिलेवरी हुए तीन- तीन दिन बीत जाने के बाद भी गैस अभी तक नही मिला।
बीते दिनों भारी संख्या में LPG गैस बुकिंग हुयी है और भारी संख्या में गैस एजेंसियों को सिलिंडर की आपूर्ति की गयी.. लेकिन फिर भी लाइन है इसके पीछे का कारण यही तो नही।
पूरा मामला जायसवालHP गैस सर्विस डुमरियागंज का है।
इस सम्बन्ध में ज्यादा जानकारी के लिए DSO सिद्धार्थनगर देवेंद्र सिंह को फोन करने पर उन्होंने बताया कि अरे! ऐसा कैसे हो सकता है ऐसा नही होना चाहिए यह तो बहुत बड़ा फाल्ट है मै इसकी जाँच कराता हूँ गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
Comments are closed.