गैस एजेंसी का खेल उपभोक्ता बुकिंग व्यवस्था फेल
डुमरियागंज,नगरपंचायत भारत भारी मे संचालित गैस एजेंसी उपभोक्ताओ के बिना सूचना बुकिंग खेल आसान कर लिया है सूत्रों मुताबिक एजेंसी कर्मचारी सरकार एवं जिले के गैस वितरण व्यवस्था को ठेंगा दिखाने मे कोई कसर नही छोड़ रहे है और लूट मचा रखा है।
भारत भारी मे संचालित एच पी गैस एजेंसी द्वारा खुद बुकिंग कर उपभोक्ता के खाते मे सब्सिडी भेजकर खाता पूर्ण कर लिया जा रहा है और बुक सिलेंडर को रात मे इधर उधर करके काला बाजारी मुनाफाखोरी किया जा रहा है जिससे क्षेत्रीय उपभोक्ता परेशान है और उनके घरो मे चूल्हे नही जल पा रहे है।
एक तरफ जिले के खाद्य आपूर्ति विभाग छापेमारी मे जुटा है और जगह-जगह रखे सिलेंडर बरामद कर रहे है वही एजेंसी कर्मचारी द्वारा उपभोक्ता के जनरटेड नम्बर से बुक कर लिया जा रहा और उसकी बिक्री महंगे दामों मे करके मुनाफाखोरी की जा रही है।
ऐसे मे इन संचालक व कर्मचारी के मिली भगत से क्षेत्र की जनता गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान है और सरकार द्वारा महिला सुरक्षा महिला स्वास्थ्य को एजेंसी द्वारा घातक चोट पहुंचाया जा रहा जो सरकार के मनसा पर पानी फेरा जा रहा है ।
एजेंसी पर उपस्थिति सैकड़ो उपभोक्ता लाइन मे देखें जाते है जिन्हे गैस नही मिलता और वही अगल- बगल महंगे दामों बिक्री कर संचालक कर्मचारी मालामाल हो रहे और उपभोक्ता एजेंसी की चक्कर काट रहे है।
Comments are closed.