India's No.#1 Hindi News Channel

कृषक करें पेड़ी के प्लाट पर उर्वरक खाद का प्रयोग हो उत्पादन बेहतर

बस्ती जिले में बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत ग्राम करहली बुजुर्ग में कृषक रुदल पांडे के प्लाट पर बसंत कालीन गन्ना बुवाई गन्ना प्रजाति 0118 की बुवाई करते समय सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा की बरसात अच्छी हो गई है

कृषक अपने पेड़ी प्लांट पर उर्वरक खाद का प्रयोग करें उन्होंने बताया की 45 किलो यूरिया खाद ,50 किलो डीएपी ,,25 किलो पोटाश, 5 किलो सल्फो जिंक का प्रयोग प्रति एकड़ कृषक करें और उत्पादन अच्छा प्राप्त करें कृषक खाद का प्रयोग करने के बाद खेत की गुड़ाई कर दें जिससे पुरानी जड टूट जाए और नई जड़ों का विकास हो यह करने से गन्ना में कला अधिक निकलता है और कृषक को उत्पादन बेहतर प्राप्त होता है हम आपको जागरूक करने के लिए निरंतर ग्राम कृषक गोष्ठी का आयोजन कर रहे हैं कृषक कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करें यही चीनी मिल का लक्ष्य है हमारी आपसे अपील है की आप लोग अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई करें गन्ना एक ऐसी फसल है जिस पर सुख और बाढ़ का तथा प्राकृतिक आपदा का असर नहीं पड़ता है यदि गन्ना की फसल जल भी जाती है तब भी चीनी मिल इसकी खरीद कर लेती है जिससे किसान को नुकसान नहीं होता है चीनी मिल के द्वारा जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए दवा वितरण की जा रही है आप सब चीनी मिल की लाभकारी योजनाओं का लाभ लें कृषक रुदल पांडे अभिषेक पांडे जनार्दन यादव राम लखन मास्टर शिवपूजन पांडे हरि शंकर पांडे जामवंत पांडे प्रेम सागर पांडे आदि कृषक उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.