पुलिस ने 1 अवैध देशी तमंचा 1 जिन्दा कारतूस के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन मे त्यौहार के मद्देनजर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे रोकथाम अपराध के अन्तर्गत रात्रि चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति एवं अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला महोदय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव सिकन्दरपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है दिनांक 21.06.2025 को उ0नि0 दुर्गेश गौड़ देखभाल क्षेत्र तलाश व चेकिंग संदिग्ध माल्दह चौकी के करीब मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर 01 संदिग्ध व्यक्ति को समय लगभग 12.05 बजे हिरासत पुलिस में लेकर पुछताछ किया गया तो उसने अपना नाम धर्मेन्द्र उर्फ डाबर तुरहा पुत्र स्व0 कपूर चन्द निवासी ग्राम हरनाटार थाना सिकन्दरपुर, बलिया उम्र 21 वर्ष* बताया, पकड़े हुये व्यक्ति की जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमांचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । बरामदगी के आधार परक अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0059/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।
Comments are closed.