बलिया के अपूर्वा हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की हुई मौत मचा हड़कंप
बलिया। जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक निजी नर्सिंग होम में पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जमकर लाठीचार्ज भी किया।
वीओ–मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अपूर्वा नर्सिंग होम का है, जहां एक महिला का पथरी का ऑपरेशन किया जा रहा था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया और दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की।
हालात बिगड़ते देख पुलिस को जमकर कर भाजी लाठियां और बल प्रयोग करना पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं प्रशासन का कहना है तहरीर मिलते ही डॉक्टर के FIR कर मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी फिर दोषियों को बक्सा नहीं जायेगा।
Comments are closed.