मध्य-पूर्व संकट पर भारत सरकार की नजर, PM मोदी आज लोकसभा में देंगे भाषण
ईरान से Israel और अमेरिका के युद्ध की वजह से मध्य-पूर्व में उपजे हालात को लेकर PM Modi आज (सोमवार को) लोकसभा में भाषण देंगे। इसमें PM मोदी ग्लोबल सप्लाई चेन, संभावित ईंधन संकट और स्थिरता को लेकर चर्चा कर सकते हैं।![Parliament Budget Session: PM Modi to address Lok Sabha on motion Thanks to the President's address | Times Now Navbharat]()
प्रधानमंत्री Narendra Modi आज (सोमवार को) दोपहर 2 बजे Lok Sabha में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर अहम बयान देंगे। Iran-Israel के बीच बढ़ती टेंशन और उसके वैश्विक प्रभाव के मद्देजनर PM Modi का यह संबोधन अहम माना जा रहा है। लोकसभा में यह चर्चा ऐसे वक्त में हो रही है, जब ग्लोबल लेवल पर हालात तेजी से बदल रहे हैं और इसका प्रभाव भारत की Economy, Energy Security और विदेश नीति पर भी पड़ सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में मौजूदा वैश्विक हालात, भारत की स्ट्रैटेजी और अपनी सरकार के रुख को स्पष्ट कर सकते हैं। इससे पहले भी सरकार ने इशारा किया था कि Middle East Crisis को लेकर सतर्क है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। बीते रविवार को PM मोदी के साथ मंत्रियों की हुई हाई लेवल बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि वेस्ट एशिया में बढ़ती टेंशन का असर भारत के ऑयल इम्पोर्ट, खाद सप्लाई और बिजनेस पर पड़ सकता है।
मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान से अमेरिका और इजरायल के युद्ध की पृष्ठभूमि में उपजे हालात की समीक्षा की। इसमें जरूरी वस्तुओं की निरंतर उपलब्धता को सुनिश्चित करने के खातिर अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, किसानों के लिए खाद की भविष्य में लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के खातिर उर्वरकों के वैकल्पिक स्रोतों पर भी मंथन किया गया। PM मोदी के लोकसभा में भाषण से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें।
खाद्य, ऊर्जा और ईंधन पर बयान दे सकते हैं PM मोदी
भारत सरकार ने आम नागरिकों की खाद्य, ऊर्जा और ईंधन की सुरक्षा सहित अहम जरूरतों की उपलब्धता को लेकर विस्तार से आकलन किया गया है। जरूरी चीजों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक उपायों पर चर्चा हुई है। इसको लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी आज लोकसभा में बोल सकते हैं।
सप्लाई चेन बनाए रखने के लिए चर्चा
सरकार कृषि, उर्वरक, फूड सिक्योरिटी, पेट्रोलियम, बिजली, लघु एवं मध्यम उद्योग, निर्यातक, बिजनेस, आपूर्ति श्रृंखला और सभी प्रभावित क्षेत्रों पर संभावित असर और उससे निपटने के लिए उठाए गए उपायों पर चर्चा कर चुकी है। PM मोदी आज इसी को लेकर लोकसभा में बयान दे सकते हैं।
आज दोपहर 2 बजे लोकसभा में संबोधित करेंगे PM मोदी
मध्य-पूर्व में ईरान से चल रही इजरायल और अमेरिका की जंग से उपजे हालात पर आज लोकसभा में PM मोदी महत्वपूर्व बयान देंगे। बीते रविवार को मंत्रियों के साथ हाई लेवल मीटिंग के बाद PM मोदी आज लोकसभा के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इसमें संभावित ईंधन संकट पर चर्चा होने का आसार हैं।
ग्लोबल इकोनॉमी पर ईरान-इजरायल जंग का असर
West Asia में चल रहे ईरान और इजरायल-अमेरिका के संघर्ष का Global Economy पर शॉर्ट टर्म, मीडियम और लॉन्ग टर्म रूप से अहम प्रभाव पड़ सकता है। भारत सरकार ने इसके प्रभाव का आकलन किया है। तत्काल और दीर्घकालिक दोनों तरह के उपायों पर चर्चा की गई है। PM मोदी की रविवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में भी इसका जिक्र हुआ।
Comments are closed.